Showing posts with label Hindi Poem. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poem. Show all posts

Saturday, March 31, 2018

तुझे प्यार हम जो करने लगे थे

जब दिलों के धड़कन मिलने लगे थे

हर सांस तेरी मेरी जिन्दगी बनने लगे थे

तेरे प्यार में हम तो मचलने लगे थे

होठों ने जब तोड़ी थी सारी बंदिशें

जुबां ने जब बयाँ की थी अपनी ख्वाहिशें

बंद आँखों से भी दिख रही थी तेरे मन की चाहतें

दो जिस्म एक जान होने लगे थे

तेरी आगोश में हम तो पिघलने लगे थे

तेरी प्यास की बूंदों से प्यास बुझाया

तेरी धड़कनों की आहट से दिल मचलाया

जकड़ लिया फिर तुझको अपनी बाहों में

प्यार छलकती गयी तेरी आंहों में

करीब से और करीब होने लगे थे

तेरी बांहों में अब हम खोने लगे थे

तारे भी अब सोने लगे थे

तुझसे प्यार हम जो करने लगे थे.