Sunday, June 6, 2010

उफ़ ये रिजल्ट!

हैल्लौ दोस्तोँ ! केम छो? शब भालो ना! तो भाई लोग ये बड़ा कठिन समय चल रहा है। ये परिणाम का मौसम है। और इस बदलते हुये मौसम में सब अपना ख्याल रखना। मैँने तो प्राथमिक चिकित्सा का व्यवस्था कर रखी है। तो आगे बढ़ते हैं..
मैंने उत्तर प्रदेश इण्टरमीडिएट बोर्ड का एग्ज़ाम दिया था। रिज़ल्ट के इन्तज़ार में दिल धक धक करने लगा। रातें तन्हा हो गयीं। सपनों में केवल ये ही नज़र आता था। मेरी नींद मेरा चैन सब इसने छीन लिया। मैँ तो अपने को बेगाना महसूस करने लगा। ओके इतनी बुरी स्थिति में भी मैंने अपने आप को हिम्मत देता रहा। तो आया 25 मई भगवान की अराधना की। मेरा रक्तचाप असंतुलित हो गया। मैंने कुछ उपचार किये। फिर अपनों मित्रों को मोर्चे पर बैठने के लिये कह दिया। आया 12:30pm और आया मेरा रिजल्ट। THAK GOD U save me! I gained 70% marks.

No comments: